12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा ‘जादू’ : अश्विनी वैष्णव

बीकानेर, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने करणी स्टेडियम में योगाभ्यास किया।

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी राहुल गांधी कोटा भी आए थे। पूरे देश में भी घूम रहे हैं, जबकि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का काम लगातार कर रही है। स्टार्टअप, नई शिक्षा नीति, और नई यूनिवर्सिटीज खोली गई हैं। हर तरीके से टेक्निकल एजुकेशन में एक सुधार आया। रोजगार में नए अवसर बनाए गए। 10-12 साल पहले इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की कोई पहचान नहीं थी, आज 25 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। पहले भारत में डिफेंस के प्रोडक्शन कभी सोचा भी नहीं गया था, आज भारत डिफेंस का एक्सपोर्टर बनेगा। पहले हमेशा इंपोर्ट करते थे।

रेल मंत्री ने कहा कि बिहार के कारखाने से 150 लोकोमोटिव इंजन एक्सपोर्ट हो रहे हैं। यह सब चीजें आज से 10 साल पहले सोचना भी दुर्लभ था। वह आज तक संभव हो पाया है, क्योंकि हमारे देश में एक ऐसा नेतृत्व है जो भविष्य की सोचता है, जो आज के लिए काम करता है और जो हमारे धरातल के साथ जुड़ा है।

विपक्ष कह रहा है कोई काम नहीं हुआ। इस सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 12 साल में विपक्ष अपने 60 साल का काम का लेखाजोखा देख ले। उसको 12 साल से तुलना कर ले। कांग्रेस के समय में राजस्थान को रेलवे का नाम मात्र के लिए बजट मिलता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10,000 करोड़ का बजट देते हैं। 12 साल में जितनी रेलवे की पटरिया राजस्थान में बनी है, वो 60 साल में नहीं बनी। विपक्ष को जादू में लगे रहने दो। उनके जादूगरों को जादू करने दें। हम लोग अपना काम कर रहे हैं।

रेल मंत्री ने आज बीकानेर के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए अहमदाबाद के लिए एक नई दैनिक रेल सेवा की शुरुआत की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर को चंडीगढ़ से भी जोड़ने की मांग उठाई। रेल मंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रेलवे अधिकारियों को बीकानेर-चंडीगढ़ रूट का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तर-पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे को आपसी तालमेल के साथ इस रूट पर गाड़ियों की क्षमता जांचने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि रूट क्लियर होते ही चंडीगढ़ के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2027 में पटरी पर दौड़ने लगेगी।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि स्वस्थ कैसे रह सकते हैं। उन्होंने कहा, “इस दिशा में जो एक मार्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें दिखाया, आज पूरा संसार उसका अनुसरण कर रहा है। अभी आपको एक प्रोटोकॉल के तहत योग भी करना है, योग की क्रियाएं भी करनी है। हमारे शरीर में चार पार्ट है। प्रधानमंत्री ने यह कहा कि शारीरिक क्रियाएं ही मात्र योग नहीं है। योग का असली अर्थ है आत्मा का परमात्मा से मिलन। योग हम प्राणायाम के माध्यम से हमारे शरीर को भी ठीक रख सकते हैं। मन को भी संतुलित रख सकते हैं। बुद्धि निर्णय सही करे इस दिशा में बढ़ सकते हैं। आत्मा को भी संतुष्टि दे सकते हैं। यही आज का कार्यक्रम है।”

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का समापन, पीएम मोदी बोले- ‘लोगों ने निभाया आदर्श नागरिक का कर्तव्य’

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का समापन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के कोलकाता आने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- हमारे लिए बहुत बड़ी बात

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के सपनों को मिली नई उड़ान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा शासित राज्यों...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत