आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से बसाने की दिशा में प्रशासन कार्य कर रहा है। इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है और जल्द ही बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में आदित्यपुर नगर निगम एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास योजनाओं तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद ने आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में संचालित सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जलापूर्ति योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य विकासात्मक कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी की आजीविका समाप्त करना नहीं, बल्कि फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी, सुरक्षित और बेहतर व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे एक ओर सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंगी, वहीं दूसरी ओर छोटे व्यवसायियों को व्यवस्थित व्यापारिक स्थल भी उपलब्ध हो सकेगा।

सांसद ने कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, बाजारों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, झामुमो नेता कालीपद सोरेन, कृष्णा बास्के, डब्बा सोरेन तथा कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो फ्लाइओवर का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, इस साल तक अंत दौड़ेंगे वाहन

जमशेदपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाइओवर (एलिवेटेड कॉरिडोर) परियोजना का बुधवार को केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया।...

कोल्हान में हाथियों का कहर जारी: चांडिल में महिला की मौत, चाकुलिया में बुजुर्ग घायल

जमशेदपुर/सरायकेला : वन विभाग हाथियों से हमले की रोकथाम की घोषणाएं कर रहा है लेकिन इस समस्या से कम से कम फिलहाल तो निजात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत