जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली।
केबुल टाउन निवासी इंदु सिंह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए महायज्ञ स्थल पर पहुंची थीं। यज्ञशाला का फेरा लगाने के दौरान ही किसी ने उनके गले से करीब दो तोला सोने की चेन पार कर दी। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने गले को खाली पाया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता ने तुरंत आयोजन समिति और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।
इस घटना के बाद आयोजकों की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में पर्याप्त निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर चिंता जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।



                
                    

                    
                    

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत