बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दामाद अख्तर राजा, ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल ने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया।

परिजनों के अनुसार, रानी बीबी की शादी फरवरी 2025 में हुई थी, जिसमें ₹2 लाख दहेज दिया गया था। इसके बाद से लगातार ₹3 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले करने के बावजूद केवल दामाद को ही जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों को छोड़ दिया गया।

वहीं, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि मामले में दामाद को जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

इंदौर, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं, युवाओं और छोटे किसानों की भागीदारी बढ़ाने...

गोपालगंज में हथियार लहराने के मामले में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को मिली अग्रिम जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। गोपालगंज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत