गढ़वा में महावीर पताका स्थापित करने के दौरान डीजे बजाने को लेकर बढ़ा विवाद, हिन्दू समाज के लोगों ने किया पथावरोध, धरने पर बैठे

दोनों समुदाय के बीच झड़प के बाद बढ़ा विवाद, आरोपियों की गिरफ्तारी व थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े

गढ़वा : झारखण्ड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र मे डीजे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अब और गहराता जा रहा है। गुरुवार को हिन्दू समुदाय ने बैठक कर रमकांडा, भंडरिया और डाल्टेनगंज सड़क को रमकंडा के पुराना थाना मोड़ के पास पथावरोध किया है।

वहीं आरोपी दूसरे पक्ष के लोगों को गिरफ्तार करने एवं थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर हिन्दू पक्ष धरने पर बैठ गए हैं। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए दो अनुमंडल के डीएसपी, इंस्पेक्टर, चार थानो के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या मे पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है की हिन्दू समुदाय के लोग प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास बुधवार की शाम महावीर पताका स्थापित करने के लिए डीजे बजाते हुए गए और पूजा कर वापस लौट रहे थे तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आकर डीजे को बंद कराते हुए विवादित नारेबाजी करने लगे।

वहीं रामभक्तो की अधिक संख्या और डीजे को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी बीच यह नजारा देख हिन्दू समाज भी जुट गया और नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई।

हालांकि पुलिस ने मामला को शांत कराया लेकिन गुरुवार की सुबह हिन्दू समुदाय के लोगों ने बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर सड़क को जाम कर रखा है।

हिन्दू समुदाय की मांगों पर प्रशासनिक सहमति बन चुकी है लेकिन तत्काल गिरफ़्तारी की मांग को लेकर अभी भी धरना प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस अब गिरफ़्तारी को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। संभवतः गिरफ़्तारी के बाद धरना प्रदर्शन खत्म होने की संभवाना है।

इधर पुलिस का कहना है कि बीती रात घटना हुई थी जिसे लेकर हिंदू पक्ष के लोग धरने पर बैठे हैं। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों की जो मांग थी वह पुलिस के तरफ से मान ली गई है, अभी भी हिंदू पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं।

जिला प्रशासन ने रामनवमी जुलूस और पताका स्थापना के दौरान डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। हिंदू संगठन और स्थानीय लोग डीजे के साथ जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत