जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के क्वार्टर में मिला आरा निवासी शिक्षक का शव, पत्नी की मौत के बाद तनाव में रहते थे भीम

2019 से संविदा शिक्षक के रूप में को-ऑपरेटिव कॉलेज में थे कार्यरत, लिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर के स्टाफ क्वार्टर नंबर 5 से शनिवार शाम एक बीएड शिक्षक का शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय भीम कुमार राम के रूप में हुई है, जो कॉलेज में संविदा आधारित शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना की जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल अमर सिंह ने पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पुलिस मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शिक्षक का कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे के भीतर भीम कुमार राम सोफे पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। जांच के दौरान उनके पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भीम कुमार राम वर्ष 2019 से को-ऑपरेटिव कॉलेज में संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

वे मूल रूप से बिहार के आरा के निवासी थे, जबकि उनका परिवार रांची में रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वे मानसिक तनाव और में रहने लगे थे।

पिछले दो दिनों से वे अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। शनिवार शाम को जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो संदेह होने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जिसके बाद उनकी मौत की जानकारी मिली और तब पुलिस को सूचना दी गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीसी ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के हेडक्वार्टर डायरेक्टरेट जनरल ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित...

युवा संसद में परीक्षा सुधार पर गंभीर मंथन, एनटीए सशक्तिकरण बिल 2026 बहुमत से पारित

विधायक सरयू राय ने इसे युवाओं के लिए एक प्रभावी और प्रेरणादायक मंच बताया जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय युवा संसद के समापन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत