एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका संबंधी टिप्पणी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जताया खेद, किताबें वापस मंगाने के निर्देश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव में आयोजित श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए न्यायपालिका से जुड़े कथित आपत्तिजनक उल्लेख को लेकर एनसीईआरटी की एक पाठ्यपुस्तक पर उठे विवाद के बीच सरकार ने खेद व्यक्त किया है। जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार की ओर से कहा कि न्यायपालिका देश के लोकतांत्रिक ढांचे का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सरकार हमेशा उसका सम्मान करती है।

उन्होंने एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका के भ्रष्टाचार से संबंधित प्रकाशित सामग्री पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इस पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया गया कि सरकार न्यायपालिका के प्रति संवेदनशील है और संस्थानों की गरिमा बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि संबंधित पुस्तक की अब तक छपी सभी प्रतियों को तत्काल प्रभाव से वापस मंगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, मामले की जांच कराई जा रही है और इसमें शामिल जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में शैक्षणिक सामग्री के प्रकाशन से पहले समीक्षा प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि इस प्रकार की त्रुटियां दोबारा न हों।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

‘लोगों के सपने पूरे करने के लिए राज्य के साथ मिलकर काम करेगा केंद्र’, पश्चिम बंगाल दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगालवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर...

आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया

अमरावती, 17 जून (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत