चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के सात अधिकारियों को किया निलंबित, SIR में कदाचार का मामला

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के अधिकारियों पर SIR में लापरवाही को लेकर गाज गिरी। चुनाव आयोग ने कुल सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संबंधित अधिकारियों पर कर्तव्य में लापरवाही, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े वैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग और कर्तव्य में लापरवाही का आरोप है।

संबंधित अधिकारी निर्वाचन आयोग के लिए सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। बूथ स्तरीय अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और उनके सहायक राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं, जो मतदाता सूची अद्यतन करने और चुनाव कराने में सहायता के लिए प्रतिनियुक्ति पर काम करते हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को निर्देश दिया गया है कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करें और आयोग को जानकारी उपलब्ध कराएं।

बहरहाल SIR को लेकर निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मामले को लेकर पूर्व से ही टकराव की स्थिति बरकरार है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

लोटापहाड़ में दो रेल घटनाएं: कंटेनर मालगाड़ी में लगी आग, पेंटोग्राफ-ओएचई टकराने से परिचालन प्रभावित

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो अलग-अलग रेल घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में स्टील कॉइल से लदी...

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत