JAMSHEDPUR: भारतीय ओबीसी विचार मंच ने सोमवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति को प्रेषित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। संगठन के नेताओं ने कहा कि 31 साल पुराने मामले में जिस तरह से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है, वह कतई न्याय संगत प्रतीत नहीं होती।
सदस्यों पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पप्पू यादव छह बार से लगातार निर्दलीय सांसद रहे हैं। अपने क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। कहा कि सांसद हमेशा जरूरतमंदों और आम जनता के हितों के लिए खड़े रहे हैं। बिहार सरकार की यह कार्रवाई बिल्कुल गलत है।
ज्ञापन के माध्यम से भारतीय ओबीसी विचार मंच ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष एवं उचित न्याय सुनिश्चित करते हुए पप्पू यादव को अविलंब रिहा किया जाए। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मंच के नेताओं ने नारेबाजी भी की।
