SYMBOL ALLOTTED : झारखंड नगर निकाय चुनाव शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। मानगो नगर निगम के महापौर के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनावी दंगल में डटे हैं। इसी के साथ जनसम्पर्क अभियान भी शुरू कर दिया गया है। रविवार से डोर टू डोर भी संपर्क अभियान चलेगा।
वार्ड पर नजर डालें तो मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में योग्या उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण वार्ड सदस्या का पद रिक्त है। दूसरी ओर जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। जुगसलाई में 5 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चाकुलिया में भी 3 वार्ड पार्षद निर्विरोध निवार्चित हो चुके हैं।
महापौर- प्रतीक चिन्ह
1. इंदिरा सुन्डी- एअरकंडीस्नर
2. कुमकुम श्रीवास्तव- छड़ी
3. जेवा कादरी- चूड़ियॉ
4. पार्वती देवी- बैटरी टार्च
5. प्रतिभा रानी- बेन्च
6. बनिता सहाय- बिस्कुट
7. राईमुनी सुण्डी- बक्सा
8. लक्की सिंह- ईटें
9. शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान- बाल्टी
10. संध्या सिंह- कैमरा
11. सुधा गुप्ता- कार्पेट
12. सुशीला सिंह- सीसीटीवी कैमरा
13. सोनामुनी सोरेन- चपाती रोलर
मानगो नगर निगम : वार्ड संख्या 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं होने के कारण वार्ड सदस्य का पद रिक्त
जुगसलाई नगर परिषद
अध्यक्ष-प्रतीक चिन्ह
1. इंदू देवी-एअरकंडीस्नर
2. जसप्रीत कौर- छड़ी
3. डॉली मल्लीक- चूड़ियॉ
4. नीलुफर हुसैन- बैटरी टार्च
5. नौशीन खान- बेन्च
6. बलबीर कौर- बिस्कुट
7. मुस्सर्रत खातुन- बक्सा
8. रिंकु सिंह- ईटें
जुगसलाई नगर परिषद से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षदः-
वार्ड सं. 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी
वार्ड सं. 06 से फिरदौश परवीन
वार्ड सं. 09 से सालेहा अमीरा
वार्ड सं. 10 से आमरीन प्रविन
वार्ड सं. 11 से राशीद इकबाल अंसारी
चाकुलिया नगर पंचायत
अध्यक्ष- प्रतिक चिन्ह
1. सोमवारी सेरेन- बैटरी टार्च
2. संध्या रानी सरदार- चूड़ियॉ
3. चन्दना मुर्मू- एअरकंडीस्नर
4. शिलावती टुडू- छड़ी
चाकुलिया नगर पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षदः-
वार्ड सं. 03 से सोनिया दास
वार्ड सं. 08 से मो0 नजीमुद्दीन
वार्ड सं. 12 से कारमी सोरेन
