सीतारामडेरा पुलिस ने अलग-अलग चोरी की घटनाओं में शामिल पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग- अलग इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पर घरों और दुकानों में चोरी करने का आरोप है.

गिरफ्तार आरोपियों में गुर्जर मछुआ, गौरव मुश्या उर्फ चौधरी मछुआ, छोटू मछुआ, सोनू मछुआ और गणेश मछुआ शामिल हैं. सभी आरोपी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. ये चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सिलाई मशीन, लोहे की रॉड, अन्य लोहे के औजार, गैस सिलेंडर, जैक सहित कई चोरी के सामान और औजार बरामद किए हैं.

बरामद सामान की अनुमानित कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. मामले को लेकर आगे की जांच जारी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत