महिला व बालिकाओं के सशक्तिकरण से समाज होगा मज़बूत : उपायुक्त

राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद में बालिकाओं ने पने भविष्य के सपने व चुनौतियों तथा पर खुलकर अपनी बातें रखी

जमशेदपुर : राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समाज की कमजोर वर्ग की बालिकाओ ने संवाद कर अपने भविष्य के सपने व चुनौतियों तथा पर खुलकर अपनी बातें रखी।

बालिकाओं ने अपने दैनिक दिनचर्या, शिक्षा, बस्ती की समस्या, सामाजिक बुराईयों, भविष्य की चिंताओं तथा सपनों के बारे में प्रशासन के समक्ष बात की। बालिकाओं ने खासकर शिक्षा प्राप्त करने के क्रम के सरकारी लाभ लेने में जरूरत पड़ने वाले जरूरी प्रमाण पत्र बनने में होने वाली दिक्कतों, लाइब्रेरी, कैरियर, बस्ती में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, बालिका व महिला सुरक्षा तथा समाज में नशा पान जैसी बुराईयों तथा बालिका-महिला स्वास्थ्य पर चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा- महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएँ तथा कार्यक्रम संचालित है। बालिकाएं पढाई पर फ़ोकस रहें, मन लगाकर मेहनत करे। महिलाको के लिए निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में रोजगार एवं कैरियर के कई नए अवसर है। तकनीक से अपडेट रहें। अपनी कौशल क्षमता को निरंतर बढ़ाते रहे।

उन्होंने बताया आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की समस्या समाधान के लिए इस माह के अंत तक आपके नागरीय इलाकों में कैम्प लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

बस्तियों में सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शहरी निकायों के पदाधिकारीयों को निर्देशित किया। साथ ही जेनेसी के हेल्पलाइन नंबर 7970625111 तथा 0657-2912514 एवं मानगों के हेल्पलाइन नम्बर 9942997831 पर शिकायत दर्ज करने व समाधान के लिए संपर्क करने को कहा।

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, नशा के विरुद्ध पुलिस कारवाई की जानकारी देने हुए सामाजिक रूप से भी इसके खिलाफ अभियान व जागरुकता की आवश्यता बताई।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बालिका-महिला सशक्तिकरण का संकल्प पाठ लिया गया एवं बालिकाओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग व स्टेशनरी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावे उप-विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, समाज कल्याण पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत