बहरागोड़ा में मना बाउंडी पर्व, ग्राम देवती थान में हुई पूजा-अर्चना, मन्नत पूरी होने पर दी गई बकरे, मुर्गा, कबूतर की बलि

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव में मंगलवार को बाउंडी पर्व को लेकर ग्राम देवती थान में विशेष पूजा अर्चना की गई। खंडामौदा गांव में स्थित ग्राम देवती माँ माटिखाल बूढ़ी, माँ मंगला मंदिर,मालुआ स्थित पाट थान समेत कोई गांव के ग्राम देवती थान में ब्रतियों द्वारा पूजा कराई गई।

खंडामौदा गांव के ग्राम देवती माँ माटीखाल बूढ़ी थान में बाउंडी को लेकर गांव की सुख समृद्धि के लिए ग्राम देवती माँ माटीखाल बूढ़ी की पूजा की गई। उक्त पूजा में कई मौजा के लोग पूजा कराने के लिए शामिल हुए। जबकि माँ माटीखाल बूढ़ी की थान में देहरी (पुजारी) शम्भू देहुरी व धर्मा देहरी के सुद्ध मंत्रच्चार से पूजा की गई। गांव की सुख समृद्धि के लिए हवन भी किया गया।

पूजा के बाद कुछ लोगों ने माँ के समक्ष बकरे,मुर्गा,बतख,कबूतर की बलि चढ़ायी। बकरी बलि देने आये लोगों ने कहा कि वे माँ से मन्नत मांगे थे और मन्नत पूरी होने पर माँ के समक्ष बलि चढ़ाया गया।

देहरी (पुजारी) ने बताया कि गांव में किसी प्रकार की विपत्ति उत्पन्न होने पर यहां के ग्रामीण माँ माटीखाल बूढ़ी की पूजा करते हैं। इससे गांव की सुख समृद्धि बनी रहती है। उक्त जगह के पूजा में कई मौजा के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत