भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

संजीव सिन्हा ने कहा- कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं संगठनात्मक मजबूती रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने की औपचारिक घोषणा

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्यों के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नामों की भी घोषणा की गई।

घोषणा के मौके पर जिला कार्यालय परिसर को पार्टी के झंडों से सजाया गया था एवं विशेष मंच का निर्माण किया गया था। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजीव सिन्हा के नाम की घोषणा हुई, पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। वरीय नेतागणों के साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल-माला, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान लड्डू वितरण, ढोल-नगाड़ों, नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने भावनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिया जाता है। पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसपर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद एवं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा का विस्तार तथा संगठनात्मक मजबूती उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद और आभार जताया।

संजीव सिन्हा का राजनीतिक जीवन परिचय:

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा वर्ष 1994 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।

1998 में सोनारी मंडल में स्थानीय समिति अध्यक्ष बने।

2002 से 2006 तक मंडल मंत्री रहे।

2006 से 2010 तक मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व निभाया।

2009 लोकसभा चुनाव में सोनारी मंडल संयोजक रहे।

2010 से 2015 तक लगातार दो कार्यकाल तक मंडल अध्यक्ष रहे।

2014 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मंडल संयोजक की जिम्मेदारी निभाई।

2016 से 2020 तक भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के सहसंयोजक रहे।

2019 लोकसभा चुनाव में संचालन समिति के कार्यक्रम प्रभारी रहे।

2019 विधानसभा चुनाव में कोर कमेटी संयोजक के रूप में प्रत्याशी के चुनाव संचालन में अहम भूमिका निभाई।

2020 से वर्तमान तक भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष रहे।

2024 लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सहसंयोजक की भूमिका निभाई।

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, डॉ राजीव, प्रदेश कार्यसमिति मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, अभय सिंह उज्जैन, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, संजीव कुमार, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, किशोर ओझा, अमित अग्रवाल, हलदर नारायण साह, धर्मेंद्र प्रसाद, मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, मंजीत सिंह, सागर राय, पोरेश मुखी, भूपेंद्र सिंह, अप्पा राव, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह राजपूत, प्रीति सिन्हा, काजू सांडिल, अजय श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, संजय वर्मा, सुनील सिन्हा, विष्णुदेव सिन्हा, संजीव सिन्हा, शिवेन्द्र सिन्हा, अतुल चंद्रा, अजय वर्मा, अविनाश मोहंती, सुमित श्रीवास्तव, पवन कुमार, राज सिंह समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी के लिए संबल सिद्ध होगा। सुधांशु ओझा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत हुए इस निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में भाजपा एकजुट होकर संगठनात्मक और जनसेवा के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत