बोड़ाम के पगदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पटमदा निवासी बाइक सवार युवक की मौत

पटमदा: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुई दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। बाइक चालक के सिर पर हेलमेट लगा होने के बावजूद उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर काफी खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वह अपनी बाइक (जेएच 05बीबी-2198) से अपनी बहन की ससुराल (हांसपुर, पश्चिम बंगाल) से रात को लौट रहा था। मृतक संजय कुमार महतो (32 वर्ष, पिता – देबू महतो) मूल रूप से पटमदा के धाधकीडीह गांव का रहने वाला था और पिछले करीब 3 दशक से एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में रह रहा था।

वह शुक्रवार को ही अपनी बहन को ससुराल हांसपुर पहुंचाने गया था। घर लौटते वक्त रास्ते में यह दुर्घटना हुई। इससे पूर्व रात करीब 8 बजे पटमदा बाजार में कोचिंग सेंटर चलाने वाले अपने चचेरे भाई युधिष्ठिर महतो से मिलकर बातचीत की थी एवं वहां से अपनी मां को फोन करते हुए रात्रि 9 बजे तक घर लौटने की जानकारी दी थी। लेकिन सुबह 9 बजे उसकी मौत की खबर आई।

संजय घर का एकमात्र पुत्र था। उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार समेत परिजनों में शोक की लहर है। दूसरी ओर सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना बोड़ाम थाना प्रभारी को दी।

थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने घटनास्थल पर हलूदबनी ओपी के पुलिस कर्मियों को भेजकर घटनास्थल से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक घटना देर रात की हो सकती है और हेलमेट होने के बावजूद सिर में चोट होना एवं उसकी घटनास्थल पर ही मौत से किसी भारी वाहन से टक्कर होने का अंदेशा लग रहा है। बताते हैं कि पुलिस ने शव को सड़क किनारे एक नाला के अंदर से बरामद किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत