चक्रधरपुर प्रखंड के जोड़ो गांव में 5 लाख के जेवरात व 85 हजार नकद की लूट

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के जोड़ो गांव में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना से इलाके में दहशत है। गुरुवार को बेखौफ डकैत चार पहिया वाहन से पहुंचे। गांव के राजेश प्रधान के घर का दरवाजा और अलमीरा को तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात व 85 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए।


बताया जाता है कि पूरी घटना मात्र 8-10 मिनट में अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय यह घटना हुई उस वक्त घर के बुजुर्ग घर के बाहर बैठे हुए थे। परिवार के सभी सदस्य पिकनिक मनाने गए थे। अचानक चार पहिया वाहन से पहुंचे 5-6 डकैतों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। डकैती की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में घेरा बंदी कर छापामारी शुरू कर दी गई है। इधर, चक्रधरपुर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।। दिनदहाड़े इस तरह की डकैती से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त इन दिनों नियमित नहीं होने के कारण घटनाएं बढ़ रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत