नीमडीह में हाथी ने युवक को पटक कर किया घायल, एमजीएम में चल रहा इलाज

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह गांव के पास तालाब किनारे शौच करने जा रहे 35 वर्षीय युवक कोकिल सिंह को जंगली हाथी ने पटक कर घायल कर कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट है।

घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन वनपाल राणा प्रताप महतो हुंडरू-पाथरडीह पहुंचे तथा घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया।

प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह का रहने वाला है। वन विभाग ने इलाज के लिए घायल युवक के घरवालों को फिलहाल पांच हजार रुपये नकद दिया है। गांव के पास 15 हाथियों का झुंड मौजूद है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

चांडिल और नीमडीह इलाके में लंबे समय से हाथियों का उत्पात जारी है। इसी बीच एक हाथी की मौत भी हो चुकी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मुजफ्फरपुर में नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी पूरी, 13 केंद्रों पर परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा 21 जून को देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 का...

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत