‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर सेमिनार

जमशेदपुर : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से होटल कैनेलाइट में ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।

बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक श्री अनुज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा।

उन्होने कहा कि रिपोर्टर एवं अखबार की विश्वसनीयता होती है, हर पेशेवर से गलती हो सकती है लेकिन जानबूझकर गलती पर गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर लें तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। काम इस तरह से करना है कि आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व करे और परिवार को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े।

विशिष्ट अतिथि अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी व्यक्ति कि यह सोच गलत है कि वही सच्चा है। पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए।

हिंदुस्तान समाचार पत्र के संपादक गणेश मेहता ने कहा कि पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है।

दैनिक उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल ने बताया कि पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है।

करीम सिटी कॉलेज मास कॉम विभाग की अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी के अनुसार अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत होता है और ऐसे में एआई पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

दैनिक चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश ने कहा कि समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौती है। लेकिन अनुभव धैर्य और संयम के आधार पर इसे पार पाना कोई बड़ी बात नहीं है।

दैनिक इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण के अनुसार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी समय के साथ गिरावट आई है परंतु आज भी लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और लोगों के विश्वसनीयता को बनाए रखना हमारा धर्म है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव ने स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश कराते हुए डिजिटल दौर में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन दैनिक प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने दिया और अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज तथा महासचिव श्री विकास श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर डॉ प्रियंका झा की पुस्तक तथा विकास श्रीवास्तव द्वारा बाल कवियों का संग्रह पुस्तक ‘उड़ान’ का विमोचन भी किया गया।

इस सेमिनार में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा दैनिक प्रभात खबर के दिवंगत पत्रकार मनीष सिन्हा, स्वतंत्र पत्रकार सिद्धनाथ दुबे एवं दैनिक प्रभात खबर चाकुलिया के पत्रकार अजय पांडे को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया।

वरिष्ठ पत्रकार में डॉ. राजेश कुमार लाल दास, देवाशीष सरकार, अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह एवं संतोष कुमार कालिंदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में वरीष्ठ पत्रकार कवि कुमार, बी. श्रीनिवास, गुलाब सिंह, मनोज सिंह, ब्रजेश सिंह, बी के ओझा, मनीष तिवारी, वेद प्रकाश गुप्ता, देवाशीष चक्रवर्ती, जयनन्दन शर्मा तथा अन्य प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तृणमूल के बागी गुट ने त्रिपुरा की एनसीपीआई में शामिल होने का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर को सौंपा

नई दिल्लीकोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के बागी और बहुमत वाले गुट ने संसद के निचले सदन में तृणमूल...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत