आजाद नगर बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक लॉकर से गायब कर दिया था 30 लाख का सोना, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक लॉकर से 30 लाख रुपये का सोना गायब कर दिया गया था। मामले की जांच हुई तो पता चला कि चोरी की इस वारदात बैंक कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार चौधरी ने अंजाम दिया

है। कोर्ट से इस आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करने के लिए आदेश जारी किया गया था। इसके बाद आजाद नगर पुलिस ने छापामारी कर आरोपी कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बीते 11 नवंबर में आजाद नगर थाना में यह मामला दर्ज हुआ था। यह केस मानगो के जाकिर नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अजहरुद्दीन ने दर्ज कराया था। अजहरुद्दीन रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं।

आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने इस मामले में जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपी सही पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी मानगो थाना क्षेत्र के श्री गणेश गया दूत अपार्टमेंट फोर्थ फ्लोर बी ब्लॉक का रहने वाला है। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बोधीबीघा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत