जमशेदपुर के लिट्टी चौक से NH 33 तक बनने वाले पुल निर्माण का शुभारंभ, 18 महीने में होगा तैयार

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिट्टी चौक से NH 33 तक बनने वाले बहुप्रतिक्षित पुल निर्माण का बुधवार को शुभारंभ हुआ। करीब चार किलोमीटर के इस पुल के बन जाने से शहर का NH से कनेक्टिविटी सुगम होगा और भारी वाहनों से लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में उक्त पुल की परिकल्पना की गई थी। इसका नामकरण सिग्नेचर ब्रिज दिया गया था। तत्कालीन विधायक सरयू राय ने शिलान्यास किया था मगर आजतक यह पुल अधर में लटका हुआ था।

विधायक चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जिसके परिणाम स्वरूप पथ निर्माण विभाग ने बुधवार से उक्त पुल निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है।

करीब 49 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल नेशनल हाईवे 33 पर सीधे भिलाई पहाड़ी में जाकर मिलेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने विभाग के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि इस पुल के निर्माण कार्य के दौरान एक भी मकान या अतिक्रमण नहीं तोड़ा जाना चाहिए क्योंकि इसके डीपीआर में इस बात का जिक्र है।

विधायक ने बताया कि 18 महीने में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शिलान्यास होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: सीमावर्ती क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का निर्देश

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर उच्चस्तरीय...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत