सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में हाथी ने सूअर को मार डाला, फसल को नुकसान पहुंचाया

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के एक जंगली हाथी ने नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा- रांगाडीह में प्रधान माडी॔ के घर में बंधे हुए सूअर को मार डाला। इसके अलावा हाथी ने शिवराम माडी॔ तथा नीलांबर मांझी के खेत में लगे धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

ग्रामीणों ने सुबह सुअर को मरा पड़ा देखा। कुछ घंटे पहले ही हाथी शुक्रवार की मध्यरात्रि नीमडीह थाना गेट के पास एनएच 18 ( चांडिल-पुरुलिया सड़क मार्ग) को पार कर रघुनाथपुर की ओर गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रांगाडीह जा कर नुकसान का आकलन किया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोग जंगली हाथियों के उत्पात से तंग आ चुके हैं। प्रशासन और वन विभाग की ओर से भी उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबे सोनारी निवासी युवक का शव करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत