हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकेंगे, अफवाहें महज राजनीतिक साजिश : इरफान अंसारी

जमशेदपुर । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार बिल्कुल सुरक्षित है और उसे गिराने की अफवाहें महज राजनीतिक साजिश हैं। बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर उपयुक्त ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती से सरकार चला रहे हैं और विपक्ष के झूठे दावों का कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रामक बातें फैला रही है। हेमंत सोरेन दिल्ली गए तो तरह-तरह की कहानियाँ गढ़ दी गईं, जबकि सच यह है कि न तो सरकार खतरे में है और न ही मुख्यमंत्री किसी के संपर्क में। अंसारी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें “अफवाहों का हेड मास्टर” कहा।

मंत्री ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया। ऐसा समुदाय कभी झुक नहीं सकता और न ही उनके नेता झुकेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि जब विपक्ष ने साजिश कर मुख्यमंत्री को जेल भेजा, तब भी हेमंत सोरेन ने हार नहीं मानी, तो अब झुकने का सवाल ही नहीं उठता। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को धनराशि रोकने की चर्चाओं पर भी उन्होंने कहा कि राज्य अपने संसाधनों से विकास जारी रखेगा और किसी पर निर्भर नहीं है।

कार्यक्रम में मंत्री ने दिव्यांगजनों के समाज में योगदान को सलाम करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में जमशेदपुर में आयोजित समारोह के दौरान 10 दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई और कई दिव्यांग बच्चों तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषजन को सम्मान दिया गया।

डॉ. अंसारी ने बताया कि कैबिनेट में जल्द ही एक नया प्रस्ताव लाया जाएगा जिसके बाद सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत सभी दिव्यांगों को बिना किसी प्रतिशत बाध्यता के पेंशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी सरल और बाधारहित बनाई जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्या पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया और बताया कि शहर में 100 नए बेड वाली अस्पताल इकाई का उद्घाटन किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत