संविधान दिवस पर जमशेदपुर समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

जमशेदपुर : संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में समाहरणालय, जमशेदपुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया तथा संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया।

उपायुक्त ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर बल दिया।

इसी क्रम में जिले के अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों, विभिन्न विभागीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। सभी कार्यालयों में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टेक फेस्ट 2025 का समापन, 32 स्कूलों कॉलेजों और आईटीआई ने की भागीदारी

जमशेदपुर : टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बर्मा माइंस में बहुप्रतीक्षित टेक फेस्ट 2025 आज उल्लेखनीय उत्साह और भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। यह टेक...

एनटीएचए कैडेट्स को खेल में असाधारण प्रदर्शन के दम पर मिली केंद्रीय सरकारी पदों पर नियुक्ति

जमशेदपुर: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने आज गर्व के साथ घोषणा की है कि उसके दो उत्कृष्ट कैडेट्स ने स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

दुबई एयरशो में बड़ा हादसा; तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट शहीद, ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन

दुबई : भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे...

जमशेदपुर के बाराद्वारी में कविता पाठ और श्रुति नाट्य की प्रस्तुति

जमशेदपुर: वाचिक मंजरी का नवंबर महीने की बैठक शुक्रवार को बाराद्वारी क्लब हाउस में संपन्न हुई। बैठक कवि नीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, कवि शंख घोष और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading