जमशदेपुर में विश्व पोलियो दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर : विश्व पोलियो दिवस (24 अक्टूबर) पूरी दुनिया को पोलियो-मुक्त समाज बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को रेखांकित करने और इस मुहिम में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे लोगों के अथक योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

इस वर्ष की थीम — “एंड पोलियो : एवरी चाइल्ड, एवरी वैक्सीन, एवरीवेयर” — इस संदेश को दोहराती है कि कोई भी बच्चा, कहीं भी, टीकाकरण से वंचित न रहे।

त्योहारों के कारण रोटरी जिला 3250 द्वारा पोलियो दिवस रैली को 2 नवम्बर के लिए स्थगित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर की नौ रोटरी क्लबों — रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, जमशेदपुर ईस्ट, जमशेदपुर मिडटाउन, जमशेदपुर स्टील सिटी, जमशेदपुर फेमिना, जमशेदपुर दलमा, जमशेदपुर, और जमशेदपुर नेक्स्टजेन — ने संयुक्त रूप से एक भव्य पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया।

यह रैली रोटरी टाइम्स स्क्वायर, बिष्टुपुर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से लगभग दो किलोमीटर तक निकाली गई। रैली का शुभारंभ रोटेरियन बच्चू मास्टर द्वारा किया गया, जो जमशेदपुर में पोलियो उन्मूलन मिशन के प्रारंभिक दिनों से जुड़े रहे हैं।

इस अवसर पर रीजन डायरेक्टर रोटेरियन शरद चंद्रन, पीडीजी डॉ. भारत, रोटेरियन तनेजा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डी. एन. जेना, पास्ट एजी रोटेरियन अंजनी निधि, तथा अध्यक्ष रोटेरियन अशोक झा ने अपने विचार व्यक्त किए और विशेष संवाददाता रोटेरियन विद्या तिवारी से बातचीत की।

रैली में बड़ी संख्या में रोटरैक्टर्स और इंटरैक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा और जोश का संचार हुआ। उत्कृष्ट भागीदारी के लिए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन को प्रशस्ति ट्रॉफी प्रदान की गई।

यह आयोजन न केवल पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट एवं रोटरी इंटरनेशनल जिला 3250 ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला के गोपीडीह में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन गंभीर

सरायकेला: कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम औैर सरायकेला खरसावां में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरायकेला थाना क्षेत्र...

ओपी राजभर दबाव में बोलते हैं, उनके बयान निराधार: फखरुल हसन चांद

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत