घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ नारे से जनजागरूकता का संदेश

घाटशिला : 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP)के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सुनील चंद्र ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा । प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान कैडेट्स ने मतदाताओं से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे नारों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर भी है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करें।’

उन्होंने कहा कि घाटशिला अनुमंडल में SVEEP के तहत लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवागण और स्थानीय निकाय सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ भी ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

कहा कि SVEEP कार्यक्रम नागरिकों को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम है, और प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत