10 वीं पास और डिप्लोमा वालों को इसरो दे रहा 92 हजार रुपये की नौकरी, 24 अक्टूबर से ही जारी है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इसरो में रिक्तियां : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में रकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। इसरो ने अपने स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) के लिए नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नवंबर में आखिरी तारीख

दरअसल इसरो को फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों पर योग्य लोगों की आवश्यक्ता है। अगर आपका भी स्पेस सेंटर में नौकरी का सपना है, तो इस आप भी भर्ती अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 तक के लिए आवेदन की विंडो खोली गई है।

नौकरी के लिए क्या है योग्यता?

फिटर, मशीनिस्ट जैसे पदों पर वैकेंसी फॉर्म भरने के लिए मैट्रिक (SSC/SSLC/10th) के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट ग्रेड ए पोस्ट के लिए प्रथम श्रेणी के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य होंगे। इसके अलावा 13 नवंबर 2025 को उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक हो। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

ISRO SAC Vacancy 2025 : जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकायभारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (ISRO)
पद का नामफिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, लैब असिस्टेंट केमिकल प्लांट, आईटी/आईसीटीएसए/आईटीईएसएम/इलेक्ट्रीशियन/रेफ्रिजरेटर एंड एयर कडीशनिंग, फार्मासिस्ट
ग्रुपसी
पदों की संख्या55
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://www.isro.gov.in या careers.sac.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख24 अक्टूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि13 नवंबर 2025
योग्यता10वीं पास आईटीआई/डिप्लोमा
आयुसीमा18-35 वर्ष तक। आयुसीमा की गणना 13 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
सैलरीपोस्टपाइज 21,700 – 92,300 तक पोस्टवाइज सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा+ कौशल परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन
ISRO SAC Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन करने का लिंकISRO SAC Vacancy 2025 Apply Online
आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने का लिंक सैक वेबसाइट https://www.sac.gov.in पर मिलेगा। यहां सबसे पहले आपको अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद प्राप्त हुए रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें। अब कुछ बॉक्स आपके सामने खाली नजर आएंगे। इनमें अपनी शैक्षिक, आयु, कैटेगिरी, पता संबंधित जानकारी भर दें। हाल ही में खींचा गया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जो 6 महीने से ज्यादा पुराना न हो उसे अधिकतम 1MB में अपलोड करें। इसी तरह हस्ताक्षर भी अपलोड करें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जो आपसे मांगे जाएं, उन्हें 1 MB के साइज में ही अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

आवेदन शुल्क
सभी आवदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। महिला/एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान के छूट मिलेगी। भर्ती से संबंधित अन्य ताजा अपडेट के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत