साकची पुराना कोर्ट परिसर के कचहरी बाबा मंदिर में जुस्को ने शुरू किया बाउंड्री वॉल का निर्माण, विरोध के बाद काम रोका

जमशेदपुर: शहर के साकची स्थित डीसी ऑफिस के पास कचहरी बाबा मंदिर में शुक्रवार को जुस्को (टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज) के द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शुरू किया गया।जैसे ही स्थानीय लोगों और मंदिर समिति को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया।

मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति और जानकारी के जुस्को द्वारा मंदिर परिसर की जमीन में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा था। समिति ने आरोप लगाया कि यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और सार्वजनिक भूमि है, जिस पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य करने से पहले प्रशासन और मंदिर समिति से अनुमति आवश्यक है।

विरोध बढ़ने पर मौके पर कई स्थानीय श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुँच गए। स्थिति को देखते हुए जुस्को कर्मियों को काम रोकना पड़ा। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि मंदिर वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है और किसी भी तरह की सीमांकन या निर्माण कार्रवाई मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण जायज नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत