जमशेदपुर में मानगो एनएच-33 पर ‘हंगरी हब’ रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने की शुरुआत

जमशेदपुर: मानगो में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 (NH-33) पर रविवार को’ एक नए और आकर्षक रेस्टोरेंट ‘हंगरी हब’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन झारखंड के विधायक सरयू राय ने किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और आम लोगों की उत्साही उपस्थिति देखने को मिली।

यह रेस्टोरेंट झारखंड बिजली विभाग के कर्मठ कर्मचारी कन्हैया कुमार के परिवार द्वारा शुरू किया गया है, जिन्होंने अपने सेवा काल के साथ-साथ उद्यमिता की मिसाल पेश करते हुए ‘हंगरी हब’ की नींव रखी है।

कार्यक्रम में विधायक सरयू राय के जन सुविधा विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन के समन्वय और स्थानीय जनसंपर्क में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि हंगरी हब जैसा उद्यम, न केवल आर्थिक विकास का संकेत है, बल्कि यह स्थानीय युवाओं और कर्मचारियों को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणा भी देता है। कन्हैया कुमार ने एक कर्मचारी से उद्यमी बनने का जो सफर तय किया है, वह सराहनीय है।

स्वाद, सुविधा व स्वच्छता का संगम
हंगरी हब रेस्टोरेंट को खासतौर पर परिवारिक माहौल, स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

राजमार्ग पर स्थित यह रेस्टोरेंट यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए एक शानदार ठहराव स्थल बन सकता है।

कन्हैया कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य स्वादिष्ट, शुद्ध और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है। साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार देना भी हमारे मिशन का हिस्सा है।

मानगो के कारोबारी महेश अग्रवाल का कहना है कि एनएच-33 जैसे व्यस्त मार्ग पर ‘हंगरी हब’ की शुरुआत निश्चित ही स्वरोजगार, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
कन्हैया कुमार की यह पहल न केवल एक रेस्टोरेंट की शुरुआत है, बल्कि यह एक नए सोच और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, सपा-शिवसेना टूटने की कगार पर: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राजस्थान में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स वॉइस' अभियान, समाजवादी पार्टी में संभावित टूट,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत