जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन और रावण दहन के दौरान शहर के लोगों से सहयोग की अपील

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में होने वाले विशेष आयोजनों को लेकर बागुनहातु फुटबॉल ग्राउंड, गोविंदपुर स्थित रावण दहन स्थल तथा स्वर्णरेखा घाट एवं पांडेय घाट का निरीक्षण किया। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रावण दहन स्थल पर भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन की तैनाती, एम्बुलेंस की व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

कंट्रोल रूम एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात रहे। वहीं स्वर्णरेखा घाट एवं पांडेय घाट पर आगामी विजयादशमी को देखते हुए उपायुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी, गोताखोरों की उपलब्धता और स्वेच्छा से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा और पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की।प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग करे, नियमों का पालन करें ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 12...

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत