कोल्हान में बिजली चोरी के खिलाफ 765 घरों में छापेमारी, 84 मामले दर्ज

जमशेदपुर : बिजली विभाग की सख्ती के बावजूद बिजली चोरी के मामले थम नहीं रहे हैं।इतना ही नहीं बकाया राशि की वसूली के लिए भी विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है। कोल्हान के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई।

इस दौरान घाटशिला, मानगो, चाईबासा, जमशेदपुर, आदित्यपुर, चक्रधरपुर, सरायकेला और चाईबासा सर्किल समेत पूरे क्षेत्र में कुल 765 छापेमारी की गई और 84 एफआईआर दर्ज की गई।

जमशेदपुर में 76 छापेमारी और 13 एफआईआर में 2.69 लाख रुपये वसूले गए। आदित्यपुर में 94 छापेमारी में 1.25 लाख रुपये और घाटशिला में 109 छापेमारी में 1.52 लाख रुपये की वसूली हुई। मानगो में 70 छापेमारी के दौरान 1.67 लाख रुपये, जबकि जमशेदपुर सर्किल में 349 छापेमारी और 46 एफआईआर में 7.14 लाख रुपये जुर्माना लगाए गए। इसके अलावा चाईबासा, चक्रधपुर, सरायकेला में कुल 5.77 लाख रुपये जुर्माना लगाए गए। जमशेदपुर एरिया बोर्ड ने बताया कि कुल 9.38 लाख रुपये की राशि वसूली गई, जिसमें 1.52 लाख रुपये बकाया राशि शामिल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, सपा-शिवसेना टूटने की कगार पर: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राजस्थान में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स वॉइस' अभियान, समाजवादी पार्टी में संभावित टूट,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत