जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आज अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है , जिसने देशभर में राष्ट्रभक्ति एवं एकता की भावना को उंचाईयों तक पहुंचाया है।

