परसुडीह में बिजली के पोल में करंट, एक की मौत

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बड़ीगोरा जनता रोड में मंगलवार को बिजली के पोल में करंट दौड़ने के कारण बड़ीगोरा जनता रोड निवासी हेमनंदन रजक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया सुनीता नाग और बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में हेमनंदन को जमीन से उठाकर टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर उड़ीसा राज्य झामुमो के प्रदेश महासचिव दुबराज नाग भी मौके पर पहुँचे। इस दौरान मुखिया सुनीता नाग ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों को पोल में करंट आने की सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा आज हेमनंदन रजक की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तार में सटने के कारण एक बकरी की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्युत विभाग के जीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगी और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करेंगी। साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग करेंगी। उनका कहना है कि पिछले सात वर्षों से विभाग को जानकारी दे रही हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी। मृतक के दो बच्चे हैं, पत्नी है। हेमनंदन रजक की कमाई पर ही आश्रित है उसका परिवार।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो कुंवर बस्ती में बच्चा चोरी की आशंका से हंगामा, दो महिलाएं पुलिस हिरासत में

Jamshedpur news : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय...

झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत