पटमदा के बामनी गांव के पास सड़क हादसे में द ो युवकों की मौत, तीन घंटे तक सड़क जाम

[subtitle मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बाधित किया यातायात]

मुख्य बिंदु:

सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

प्रशासन के आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद जाम समाप्त

जमशेदपुर – पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. मृतकों की पहचान पुरुलिया जिला के बलरामपुर निवासी सुमित सिंह सरदार और पटमदा निवासी सुखदेव सरदार के रूप में हुई है.

मंगलवार को दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और स्थानीय नेता मुचीराम बावरी की पहल पर ग्रामीणों के साथ वार्ता की गई.

वार्ता के दौरान प्रशासन ने तत्काल 20-20 हजार रुपये मुआवजा देने और 18 अप्रैल को ट्रैक्टर मालिक के साथ बैठक कर 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का प्रयास करने का लिखित आश्वासन दिया. प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और आवागमन सामान्य हो सका, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के आरोप में प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कोल्हान विश्वविद्यालय में तबादलों पर बवाल, छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों और प्रोफेसरों के हालिया तबादलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने...

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत