प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में अधर में लटकी योजनाएं, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र

जमशेदपुर। राज्य सरकार की लापरवाही के कारण विभिन्न विकास योजनाएं तय समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। शिलान्यास के कई महीनों बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे संबंधित क्षेत्रों में निराशा का माहौल है, वहीं संवेदक भी परेशान हैं।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम क्षेत्र की लंबित योजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित योजनाओं को जल्द मंजूरी देने का भी आग्रह किया है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 50 योजनाएं, जिनका निविदा निष्पादन हो चुका है और 14 मार्च को शिलान्यास भी हो गया, अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं।

इसी प्रकार मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी उनकी अनुशंसा पर पारित 81 योजनाओं का निविदा निष्पादन होने और 30 दिसंबर को शिलान्यास के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

इसके अतिरिक्त करीब 3 करोड़ 32 लाख 47 हजार रुपये की 5 योजनाएं ऐसी हैं, जिनका प्राक्कलन तैयार होने के बाद तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन वे लंबे समय से नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में लंबित पड़ी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गृह रक्षकों के नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

दौड़ प्रतियोगिता में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित, अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित की जाएगी सरायकेला...

आजादनगर में पत्नी की सरेआम पिटाई और हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आखिरकार आजादनगर में सरेआम हथियार लहराने वाला अपराधी व उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पत्नी से मारपीट के दौरान प्रत्यक्षी जब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत