मानगो गोलीकांड में मिली कामयाबी : पुलिस ने चार आरपियों को अवैध हथियार व गोलियों समेत किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास ऑल्टो कार में सवार विक्रम सिंह उर्फ विक्की पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना में कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, राखाल कुम्भकार, विकास महतो सहित अन्य अपराधियों ने मिलकर विक्की को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर ओलीडीह ओपी में कांड संख्या 75/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के मार्गदर्शन में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

1 अप्रैल 2026 को SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वसुंधरा स्टेट के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के एक जर्जर क्वार्टर में छापेमारी की। इस दौरान घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से दो अवैध हथियार, जिंदा गोलियां और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी विकास महतो ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले विक्रम सिंह ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गाेलमुरी के बजरंगनगर में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, एक का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में प्रकाश सिंह...

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एआई अच्छा सेवक पर मालिक के रूप में खराब है : सरयू राय

जमशेदपुर में डिजिटल क्रांति का नया अध्याय: साकची में ISM रांची सेंटर का भव्य शुभारंभ जमशेदपुर। लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल...

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत