समस्याओं के त्वरित समाधान को पुलिस की पहल, कोई भी फरियादी ग्रामीण एसपी से कर सकता फरियाद

हर सप्ताह सुबह 10:00 बजे से घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में लोग अपनी शिकायतें व समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे, ग्रामीणों से अपील- इस अवसर का लाभ उठाएं

जमशेदपुर: उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की तर्ज पर अब ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पहल की है। अब वे प्रत्येक सप्ताह बुधवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। कोई भी फरियादी तय समय और दिन से उनसे अपनी समस्या को लेकर संपर्क कर सकता है।

इसके तहत ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग अब प्रत्येक सप्ताह एक दिन सीधे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। यह जनसुनवाई हर बुधवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जहां सुबह 10:00 बजे से लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और लोगों को पुलिस प्रशासन तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। अक्सर देखा जाता है कि दूर-दराज के गांवों के लोगों को अपनी शिकायत लेकर शहर तक आना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। ऐसे में यह व्यवस्था उनके लिए काफी राहत भरी साबित होगी।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के सामने रखें।

इस व्यवस्था से पुलिस और आम जनता के बीच संवाद बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

बहरहाल ग्रामीण एसपी की पहल सराहनीय है, बशर्ते इस जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को समाधान हो जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत