बिहार के सीतामढ़ी में कक्षा में सहपाठियों की पिटाई से चौथी की छात्रा की मौत, विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

सीतामढ़ी: जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित सहोरवा मध्य विद्यालय में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चौथी कक्षा की मासूम छात्रा स्मृति कुमारी की सहपाठी छात्राओं की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार राय की पुत्री स्मृति कुमारी का स्कूल में अपनी दो सहपाठी छात्राओं से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि स्मृति पंखा चालू करने गई थी, जिस पर अन्य छात्राओं ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

परिजनों का आरोप है कि दोनों छात्राओं ने मिलकर स्मृति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए पहले सोनबरसा, फिर सीतामढ़ी और बाद में पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश पटना पहुंचने से पहले ही गांधी सेतु पर रास्ते में आज सुबह स्मृति ने दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। दूसरी ओर डीएम और SP के निर्देश पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है । इतना ही नहीं FLC की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अयोध्या में विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय

अयोध्या/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ...

किराया वृद्धि के विरोध में जेएनएसी कार्यालय के समक्ष व्यापारियों ने दिया धरना

जमशेदपुर। शहर के बाजारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने के फैसले के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत