एमजीएम का सूरत-ए-हाल: अस्पताल परिसर में मिला नौ दिन से लापता मरीज का शव

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 दिन से लापता मरीज का शव अस्पताल परिसर में ही मिला है।

इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बागबेड़ा बाबाकुटी निवासी 54 वर्षीय टेम्पो चालक सुनील यादव को 13 मार्च को कमजोरी की शिकायत के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

14 मार्च की रात वह अचानक अपने बेड से लापता हो गए। परिजनों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम एक चाय विक्रेता ने अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास बाउंड्री वॉल के किनारे कचरे के बीच एक शव देखा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान सुनील यादव के रूप में की गई। परिजनों का आरोप है कि 9 दिनों तक अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

सीसीटीवी फुटेज में सुनील को अस्पताल के मुख्य गेट तक जाते देखा गया, लेकिन उसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि सुनील यादव गार्ड रूम के पास गए होंगे और वहीं गिरने के बाद उनका शव बाउंड्री के पास पड़ा रह गया। हालांकि परिजन इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मौके पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

उड़िया महोत्सव में दिखी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक

जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक देखने...

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत