मानगो नगर निगम के उपमहापौर बने राहुल सिंह कश्यप

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने जीत हासिल कर ली है। मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित इस चुनाव में कुल 34 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। उपमहापौर पद के लिए राहुल सिंह कश्यप, गुलाम मुस्तफा राजा और मौमिता चटर्जी ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया गया और फिर मतगणना की गई। मतगणना के उपरांत राहुल सिंह कश्यप को विजेता घोषित किया गया।

परिणाम के अनुसार राहुल सिंह कश्यप को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि गुलाम मुस्तफा राजा को 09 और मौमिता चटर्जी को 06 मत मिले। स्पष्ट बहुमत के साथ राहुल सिंह कश्यप ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। राहुल सिंह कश्यप मानगो के रिपीट कॉलोनी के निवासी हैं और वार्ड संख्या 05 से पार्षद चुने गए हैं। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे गुलाम मुस्तफा राजा वार्ड संख्या 26 के पार्षद हैं, जबकि मौमिता चटर्जी भी वार्ड संख्या 05 से निर्वाचित पार्षद हैं। चुनाव में राहुल सिंह कश्यप को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का समर्थन प्राप्त रहा। साथ ही मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का भी उन्हें सहयोग मिला। हालांकि गुलाम मुस्तफा राजा को भी बन्ना गुप्ता समर्थक माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता को शपथ दिलाई जा चुकी है। इसके साथ ही सभी 34 वार्ड पार्षदों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। अब उपमहापौर के चयन के साथ ही मानगो नगर निगम की नई सरकार पूरी तरह से गठन हो गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ ठुमके लगातीं दिखीं थाना प्रभारी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज

धनबाद : सोशल मीडिया पर धूम मचा देने वाला एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना...

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत