जमशेदपुर के कीर्तन विहार कॉलोनी में चोरी करते युवक धराया, लोगों ने की पिटाई

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की एक कोशिश नाकाम हो गई। कॉलोनी के निवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कीर्तन विहार कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी। दो दिन पहले भी इसी इलाके में एक घर में चोरी हुई थी। उस घटना के दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई थी। इसके बाद से ही कॉलोनी के लोग सतर्क हो गए थे और आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे थे।बुधवार को वही युवक एक बार फिर कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ और वे उस पर नजर रखने लगे। इसी दौरान युवक ने एक घर में घुसने का प्रयास किया, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी और घटना की सूचना मानगो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में युवक नशे का आदी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डिमना लेक से बरामद हुआ सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी महिला का शव, पारिवारिक विवाद में दे दी जान

जमशेदपुर : दो दिन पूर्व डिमना लेकर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था और आज रविवार को एक महिला का शव...

सावधान! कहीं आप स्वर्णरेखा की मरी हुई मछलियों को सेवन तो नहीं कर रहे

स्वर्णरेखा का पानी प्रदूषित ही नहीं जहरीला होता जा रहा. प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही जमशेदपुर : जी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत