जमशेदपुर के सोनारी में कुख्यात महिला अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से आपराधिक मामलों में कुख्यात और जिला निष्कासित (तड़ीपार) घोषित महिला अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात को छापेमारी कर उसे उसके पैतृक घर से दबोच लिया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को 10 मार्च की रात में गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती स्थित सुनील सिंह के घर में कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सोनारी थाना में सनहा दर्ज किया गया और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद पुलिस ने सुनील सिंह के घर की तलाशी ली, जहां कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन अचानक मौजूद मिली। वह सुनील सिंह की पुत्री है और सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती की निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों में आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं और वह कई बार जेल भी जा चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ जिला निष्कासन (तड़ीपार) का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध अनुमति के चोरी-छिपे अपने पैतृक घर में रह रही थी।

झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 25 के तहत जिला निष्कासन आदेश के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में रहना संज्ञेय और दंडनीय अपराध है। इस आधार पर महिला पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन के खिलाफ वर्ष 2017 से 2022 के बीच सोनारी थाना में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगना, लूटपाट करना, आग्नेयास्त्र से हमला करना, जान से मारने की नीयत से मारपीट करना और अपने गिरोह के साथ इलाके में दहशत फैलाना जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि वह चटनी गिरोह की सरगना है और अपने गुर्गों के साथ मिलकर इलाके में अपराध के जरिए वर्चस्व कायम करने की कोशिश करती रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के परसुडीह में छह दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात में कुल छह दुकानों को...

महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने कराया फलाहार , बोले-सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो

जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत