यूपीएससी परिणाम: टॉप-20 में बिहार के पांच अभ्यर्थी, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बने राज्य टॉपर

पटना: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस बार बिहार के अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 में पांच स्थान हासिल किए हैं, जबकि टॉप-10 में राज्य के दो उम्मीदवार शामिल हैं।मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त कर बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। वैशाली के उज्ज्वल प्रियांक ने 10वीं रैंक, सारण के यशस्वी राजवर्धन ने 11वीं रैंक, औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं रैंक तथा नवादा के रविराज ने 20वीं रैंक हासिल की है। इस तरह टॉप-20 में एक चौथाई स्थानों पर बिहार के अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष टॉप-10 में बिहार का एक भी उम्मीदवार शामिल नहीं था।अन्य सफल अभ्यर्थियों में पटना जिले के पंडारक निवासी इशित्व आनंद ने 50वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि पटना के कुथौल निवासी आकाश कुमार 101वीं रैंक पर रहे।इस बार बिहार के 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अभय कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह चौहान ने 102वीं रैंक हासिल की है। समस्तीपुर के आयुष कुमार 143वीं तथा भोजपुर की रुचि सिंह 171वीं रैंक पर सफल हुए हैं।वहीं 301वीं रैंक को लेकर दो अभ्यर्थियों ने चयन का दावा किया है। इनमें भोजपुर के ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह और एम्स पटना की गोल्ड मेडलिस्ट गाजीपुर की आकांक्षा सिंह शामिल हैं।यूपीएससी के इस परिणाम में बिहार के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव होगा

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजित होगा जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ का भव्य आयोजन, 106 आरएएफ वाहिनी बनी सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक इकाई

नई दिल्ली : शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत