जेटेट परीक्षा को लेकर सरकार उदासीन, 5 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में

9 वर्षों से लंबित है परीक्षा, अभ्यर्थियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन, झारखंड में 15,000 सहायक आचार्य का पद रिक्त

जमशेदपुर : जेटेट परीक्षा आयोजित करने का मुद्दा विधानसभा में उठाने को लेकर बी.एड. और डी.एल.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को ज्ञापन सौंपा.

पुर्वी सिंहभूम जिले के दर्जनों बी.एड.और डी.एल.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने शनिवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू को ज्ञापन सौंपा.

अभ्यर्थियों ने तीनों विधायक से जेटेट परीक्षा की संशोधित नियमावली को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर जेटेट परीक्षा आयोजित करने का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की ताकि जेटेट परीक्षा जल्दी हो सके.

नवकिशोर महतो ने बताया कि जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं होने से झारखंड के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार होते जा रहा है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश अनुसार सीटेट परीक्षा जिस तरह वर्ष में दो बार ली जाती है उसी तरह जेटेट परीक्षा प्रत्येक वर्ष में एक या दो बार लेना आवश्यक है लेकिन 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी झारखंड सरकार की ओर से अभी तक जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं किया गया.

नतीजा पूरे झारखंड में 15,000 सहायक आचार्य का पद रिक्त पड़ा है.विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने सभी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उनलोगों का मांग को विधानसभा में रखेंगे क्योंकि अभ्यर्थियों की मांग जायज़ है.

ज्ञापन सौंपते वालों नवाकिशोर महतो, अश्विनी कुमार रजक, सुबोध मण्डल, दुलाल सिंह, प्रधान चंद्र महतो, देवराज महतो, अवधेश महतो , समीर महतो आदि शामिल थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत