नीतीश कुमार के बेटे निशांत कल जदयू में होंगे शामिल, विधान मंडल दल की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शनिवार जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश की मौजूदगी में हुई जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद शुक्रवार शाम को यह बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद, मंत्री और वरीय नेता मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक से निकलने के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में सभी ने नीतीश कुमार के फैसले पर अपनी सहमति जताई।

उन्होंने कहा कि जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग विधायकों की ओर से की गई। इसके बाद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि निशांत कल यानी शनिवार को पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस पर सभी विधायकों एवं सांसदों ने अपनी सहमति जताई।

नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए विधायक और मंत्री : इस बैठक में जेडीयू के अधिकतर विधायक एवं मंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भावुक हो गए। सभी ने एक सुर में कहा कि सीएम ने जो फैसला लिया है उससे पूरी आवाम दुखी है। हालांकि, सभी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे नीतीश के इस फैसले के साथ खड़े हैं।

नीतीश ने दिया भरोसा : बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकतार्ओं को भरोसा दिलाया कि वह चिंता न करें। वह दिल्ली में रहकर भी बिहार से जुडे़ रहेंगे और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को कभी उनकी कमी नहीं खलेगी।

बिहार को मिलेगा नया सीएम : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति छोड़ केंद्र में जाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार में नए सिरे से सरकार का गठन होगा और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह नीतीश ही तय करेंगे। उनकी इच्छा के बिना बिहार में कोई फैसला नहीं होगा। चर्चा है कि अगला सीएम भारतीय जनता पार्टी का बनेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुन्दरनगर में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

सुन्दरनगर के नंदूप गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय 65 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

अंबेडकर जयंती पर जमशेदपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर समानता का संकल्प लिया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी...

जमशेदपुर के सोनारी में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर केस दर्ज

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत