चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न इलाकों में होली के दिन जंगलों में धधकती रही आग, दमकल गाड़ी ने आग बुझायी
मौरबेड़ा जंगल और जय माता दी फ्यूल स्टेशन के पास जंगल में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया काबू
जमशेदपुर/ चाकुलिया : बीते एक पखवाड़े में जगह-जगह आग लगने की घटना सामने आ रही है। चाहे वह बिष्टुपुर ब्लड बैंक के समीप का मामला हो, कपाली में बंद पड़ी चहारदिवारी और एक माह पूर्व गोलमुरी में बंद पड़े कपड़ा गोदाम में आग लगने की घटना हो। सभी मामलों में आग लगने की घटना पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।
ताजा घटना चाकुलिया का है। होली के दिन चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों के जंगलों में आग धधकती रही। इससे जंगल से सटे गांव के ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही।
वहीं वन विभाग की टीम भी परेशान रही। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में नाकाम रही। बहरागोड़ा अग्नि शमन केंद्र से दमकल गाड़ी आयी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा के पास जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल की आग गांव की तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। वन
विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु आग विकराल होती जा रही थी। फिर बहरागोड़ा से दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोधाशोली और चौठिया गांव के बीच चाकुलिया – माटिहाना सड़क के किनारे स्थित जय माता दी फ्यूल स्टेशन के पास जंगल में आग लग गई। आग विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने आग आग बुझाई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
कुछेक घटनाओं में तो यह भी चर्चा हो रही है कि गर्मी बढ़ते ही यहां के विशेषकर जंगलों में आग लग जाती है।
