पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के दो दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपायुक्त ने दी विदाई

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में समाहरणालय संवर्ग के दो सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

शंकर पाल, उपायुक्त कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक तथा श्री शशि भूषण दीक्षित, अनुमंडल कार्यालय में अनुसेवक को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घकालीन, समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना की। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह के दौरान सहकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, नजारत उपसमाहर्ता श्री डेविड बलिहार सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेतिया में भीषण आग से 50 घर राख

बेतिया के बैरिया प्रखंड में भीषण आग से 50 से अधिक घर जल गए, कई परिवार बेघर हुए और मवेशियों की मौत से इलाके में संकट गहरा गया है।

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत