टाटा मोटर्स से बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से नियोजन दिलाने का प्रयास करेगी यूनियन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में 6 प्रस्ताव पारित, 5225 सदस्य रहे मौजूद

संस्थापक दिवस पर टाटा साहब की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की अपील

संस्थापक दिवस पर टाटा साहब की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की अपील

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा टाटा मोटर्स कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन प्रांगण में शनिवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण ने किया।

आमसभा में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा व अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी व अजय भगत, कोषाध्यक्ष एमके सिंह मंच पर उपस्थित थे। आमसभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। आमसभा में बड़ी संख्या में मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कर हस्ताक्षर किया तथा सभा पटल पर रखे गये प्रस्ताव का समर्थन किया।

निम्न प्रस्ताव हुआ आमसभा में पारित।

1. वर्ष 2025 में यूनियन का आय – व्यय का लेखा – जोखा आमसभा के पटल पर रखा गया तथा उसे पारित कराया गया।

2. केंद्र सरकार के 4 नये श्रम कानूनों को कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में आलोक में यूनियन के संविधान में शामिल करने के लिए आमसभा में प्रस्ताव रखा गया। जिस प्रस्ताव का उपस्थित लोगों ने समर्थन किया और संशोधन को पारित किया

3. सोशल सिक्योरिटी के तहत लाभान्वित दिवंगत मजदूरों का नाम तथा सूची सार्वजनिक करने के प्रस्ताव पर आमसभा में सहमति बनी।

4. यूनियन के नये सदस्य बनने के लिए दिए गए आवेदनों को स्वीकृति देते हुए सभी को यूनियन में सम्मिलित करने के प्रस्ताव का सबों ने समर्थन किया।

5. कंपनी से बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से नियोजन दिलाने के प्रस्ताव पर समर्थन लिया गया।

6. मजदूरहित में वेतन समझौता निर्धारित समय के भीतर कराने के प्रस्ताव का भी सभी सदस्यों ने स्वागत किया। आमसभा में उपस्थित मजदूरों ने यूनियन के प्रस्ताव का हाथ उठाकर समर्थन किया। आमसभा में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। 5225 यूनियन सदस्यों ने उपस्थित होकर वार्षिक आम सभा को सफल बनाया।

जानिए आमसभा में किसने क्या कहा

महामंत्री आरके सिंह ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग यूनियन को जितना कमजोर करने का कोशिश किये यूनियन उतना ही मजबूत होता गया। आज आप सबों की उपस्थिति एवं एकजुटता से उन्हें संदेश है मिल गया होगा। उ

न्होंने मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रेड ऐतिहासिक होगा इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इस मार्च महीने में मजदूरों के हित में बहुत सारा काम करना है , जो समय के साथ सभी सदस्यों को दिखेगा। उन्होंने मजदूरों से आगामी 3 मार्च को निर्धारित यूनियन के महा रक्तदान शिविर एवं संस्थापक दिवस के अवसर पर टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आप सभी मजदूरों ने विगत वर्ष 2906 यूनिट रक्तदान कर इस शहर को यह मैसेज देने का काम किया है कि शहर में रक्त के अभाव में किसी की मौत नहीं होने देगें। जो मजदूरों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जीओ ग्रेड के कर्मचारियों के लिए भी कुछ अच्छा होने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि हम काम में विश्वास रखते हैं। बिना कोई काम किये कुछ नहीं बोलते हैं।

इससे पूर्व यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों की उपस्थिति यूनियन की मजबूती को दर्शाता है और यह आमसभा आपकी ताकत को। आप इसी तरह एक जुट रहें अपने नेतृत्व पर भरोसा रखें सब ठीक होगा। काम का सही दाम यह यूनियन ही दिलाने में सक्षम है। कुछ लोग क्रांति की बात कहकर भ्रमित करने में लगे हैं।‌ हमें अपनी चट्टानी एकता बनाएं रखना है।

संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी ने आमसभा में महिला कर्मचारियों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी बहनें कंधा से कंधा मिलाकर एक साथ काम कर रही है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है। ग्रेड बेहतर होगा यह प्रयास जारी हैं। उन्होंने सबों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। अंत में दिवंगत मजदूरों के आत्मा के शांति के लिए उपस्थित सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

वीबीडीए ने आनंदमार्ग को प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए किया सम्मानित

जमशेदपुर : आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर को प्रत्येक महीने रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिकतम यूनिट रक्तदान के लिए वीबीडीए (वॉलंटरी ब्लड डोनर्स...

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत