दिल्ली शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया बरी, कहा-सत्य की जीत हुई

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और शुक्रवार को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस मामले में कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया।

आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं का शराब घोटाला मामले में जेल जाना पड़ा था। जिस समय ये मामला सामने आया था तो दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ऐसा कोई शराब घोटाला नहीं हुआ। उनकी सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ मामला राजनीतिक प्रतिशोध और साजिश का नतीजा है। अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी आंखें नम हो गईंं थी।

रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा सत्य की जीत हुई। मोदी जी और अमित शाह ने बहुत बड़ा षडयंत्र रचा। आज तक के इतिहास में पहली में किसी वर्तमान मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया। इशारों ही इशारों में मीडिया को भी निशाने पर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नसीहत दी कि समस्याओं को समाधान करें। सभी विपक्षियों को वेवजह जेल में डालना बंद करें।

क्या था पूरा मामला

पूरा मामला नवंबर 2021 का है, जब दिल्‍ली की नई आबकारी नीति लागू हुई, तब दावा हुआ कि राजस्व बढ़ेगा। हालांकि, उस मामले को लेकर दिल्‍ली सरकार की मुसीबतें जरूर बढ़ गईं। सालभर भी नहीं हुआ और आबकारी नीति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई। केजरीवाल और सिसोदिया की गिरफ्तारी के साथ यह बवाल चरम पर पहुंच गया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में परिवार संग मनाया ‘बाहा पर्व’

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित 'बाहा पर्व' में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों...

“वन विज़न, वन टाटा स्टील” : स्थापना दिवस पर स्पोर्टिंग एक्सीलेंस का जश्न : टाटा स्टील ने इंटर-डिविजनल चैंपियंस को किया सम्मानित

जमशेदपुर : “वन विज़न, वन टाटा स्टील” थीम वाले स्थापना दिवस सम्मान समारोह के दौरान संस्थान ने जमशेदपुर में फाउंडर्स डे स्पोर्ट्स सेरेमनी के...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति ने होली मिलन के माध्यम से दिया भाईचारा व सौहार्द का संदेश

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी गांधी घाट पर दिखा होली का जश्न। केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति, जमशेदपुर की ओर से...

जमशेदपुर रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर। खासमहल स्थित टाटानगर रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान परसुडीह के हलुदबनी निवासी 70 वर्षीय गुलफूल देवी की देर रात मौत हो गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत