बारीडीह में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटे चॉकलेट

Jamshedpur : कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बारीडीह पहुंचीं। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे लोगों की भीड़ देख अपना वाहन रुकवाया।

इसके बाद राष्ट्रपति गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति को अपने बीच देख लोग काफी उत्साहित थे। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित थीं। सभी द्रौपदी मुमुZ जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। राष्ट्रपति ने वहां भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी।

एक बच्ची ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चॉकलेट दी। एक महिला परविंदर ने बताया कि वह कई घंटे से यहां राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़ी थी। राष्ट्रपति जब मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलज से निकलीं तो वह गाड़ी से उतर गईं। ऐसा देख कर हम सब को काफी खुशी हुई। परिवंदर ने बताया कि राष्ट्रपति बेहद अच्छे स्वभाव की हैं। उन्होंने बेटी को भी चॉकलेट दिया है। साथ ही आशीर्वाद भी दिया।

राष्ट्रपति आम जनता के बीच तकरीबन 150 कदम तक पैदल चलीं। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और भीड़ मे मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखा।

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन कराया। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम को परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया और यहां पौधारोपण किया।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनकी एक दीर्घकालिक योजना है कि परिसर में द्रौपदी मुर्मु स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति को कदमा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मरीन ड्राइव होकर खरकई लिंक रोड व मानगा गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह के रास्ते बारीडीह पहुंचाया गया।

बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सामने लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सभी हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक व्यक्ति उदय कुमार सिह ने कहा कि कभी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी। राष्ट्रपति के बारीडीह आने से मन काफी खुश है।





Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर में पत्नी की सरेआम पिटाई और हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आखिरकार आजादनगर में सरेआम हथियार लहराने वाला अपराधी व उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पत्नी से मारपीट के दौरान प्रत्यक्षी जब...

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत