जमशेदपुर से साइबर स्लेवरी के मुख्य एजेंट सरताज आलम गिरफ्तार, बेरोजगारों को बैंकॉक भेजकर कराता था साइबर ठगी

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मानगो जाकिर नगर रोड नंबर तीन निवासी सरताज आलम को गिरफ्तार किया है।

उसपर बेरोजगार युवकों को डाटा एंट्री का काम दिलाने के नाम पर मानव तस्करी कर थाईलैंड के बैंकॉक भेजने और वहां साइबर ठगी के काम में लगाने का आरोप है।

साइबर अपराध थाने की पुलिस की छानबीन में अब तक सरताज आलम के विरुद्ध जमशेदपुर के ही मुक्त हुए तीन युवकों को गांव भेजने का आरोप सत्यापित हुआ है। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने उसे जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी में दर्ज कांड के आधार पर अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से विदेश भेजकर उनसे साइबर अपराध में धकेले गए बहुत से बेरोजगार युवकों को मुक्त कराया गया है। इनमें 15 युवक झारखंड के हैं।

इन 15 युवकों में तीन युवक जमशेदपुर के हैं, जबकि अन्य युवकों में कुछ धनबाद, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों से जुड़े हुए हैं। मुक्त हुए युवकों के संयुक्त बयान के आधार पर सीआईडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने गत वर्ष नौ दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की थी।

जमशेदपुर निवासी आरोपित एजेंट ने जमशेदपुर के तीन युवकों को थाईलैंड के बैंकॉक में भेजा था। उन्हें वहां केके पार्क साइबर स्कैम कंपाउंड में मानव तस्करी कर भेजा गया था और उन्हें संगठित आनलाइन ठगी गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया था।

जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश स्थित सहयोगियों के साथ आपराधिक साजिश कर आकर्षक विदेशी नौकरी का प्रलोभन देकर युवाओं को भर्ती करता था और उन्हें विदेश भेजकर साइबर ठगी जैसे निवेश घोटाले, डिजिटल अरेस्ट तथा अन्य प्रकार के साइबर ठगी संचालन में नियुक्त कराता था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

CBSE 9th,11th RESULT 2026 : सीबीएसई 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी

दिल्ली : सीबीएसई 9वीं और 11वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। सीबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के...

देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत